नवगछिया : नवगछिया पुलिस व्हाट्सएप्प पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर निवासी स्वर्गीय चुनचुन साह के पुत्र अमीर राज राज को गिरफ्तार कर लिया है.
Total Downloads: 383
नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नवगछिया थाना के सरकारी मोबाइल नंबर 943182 2636 पर मां दुर्गा की एक अश्लील फोटो भेजा गया था. अश्लील फोटो भेजे जाने के बाद इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई.

थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन के दौरान पाया गया कि उक्त फोटो मनियामोर निवासी अनिल राज द्वारा व्हाट्सएप्प पर वायरल किया गया था. उक्त फोटो से एक बड़े वर्ग आस्था को ठेस पहुंचा एवं सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का माहौल उत्पन्न हो सकता था. इसलिए पुलिस द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई. फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया.

