नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार को मोटरसाइकिल व पिकअप वैन की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक झंडापुर निवासी नीतीश कुमार उर्फ पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

युवक के सर गहरी चोट आई है. जानकारी के अनुसार युवक झंडापुर स्थित अपने घर से नवगछिया आ रहा था. इसी दौरान पिकअप वैन ने सामने से धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *