नारायणपुर : एक हत्यारोपी को पकड़ने खगड़िया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस बलो के साथ गये दारोगा विजय शंकर सिंह आरोपी को पकड़ने के क्रम में गिर कर घायल हो गये.
Total Downloads: 335
परवत्ता के स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराया गया है. उनके चेहरे पर जख्म है. जानकारी मिली है कि वर्ष 2017 में बीरबन्ना के बबलू बैठा के पुत्र अकबर बैठा की सोयी अवस्था में हत्या कर दी गयी थी.

इस मामले में कबीर बैठा अप्राथमिकी आरोपी है. घटना के बाद पुलिस की दबिश होते ही कबीर छिप कर परवत्ता दियारा क्षेत्र में रहने लगा था. जब पुलिस को यह सूचना मिली थी पुलिस पदाधिकारी कबीर बैठा को दबोचने के लिए परवत्ता गयी थी. पुलिस ने कबीर बैठा को गिरफ्तार कर लिया है.

