नई दिल्लीः बॉलीवुड में आजकल बायोपिक का दौर चल रहा है. अब तक बॉलीवुड में बयोपिक फिल्म दर्शकों को देखने को मिल रहीं थी लेकिन ऑडियंस के बीच इंटरनेट के पॉपुलर होने के बाद अब बायोपिक की भी वेब सीरीज बनाया जा रहा है. हाल ही में सनी लियोन की बायोपिक वेब सीरीज ‘करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई है. अब इस कड़ी में जल्द ही दूसरा नाम भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जुड़ने वाला है.

फिल्मफेयर की एक खबर के मुताबिक, पत्रकार-लेखक सागरिका घोष की इंदिरा गांधी पर लिखी गई किताब ‘इंदिरा: इंडियाज मोस्‍ट पॉवरफुल प्राइम मिनिस्‍टर’ पर बायोपिक बनने जा रही है. इंदिरा गांधी की यह बायोपिक एक वेब सीरीज के तौर पर दर्शकों को परोसी जाएगी, जिसमें विद्या बालन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की किरदार निभाते हुए नजर आएंगी हालांकि कुछ महीने पहले भी इस फिल्म को लेकर खबरें आईं थी. लेकिन उस वक्त यह कंफर्म नहीं था कि इंदिरा गांधी की यह बायोपिक फिल्म होगी या वेब सीरीज.

आगे इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वेब सीरीज को प्रोड्यूस रोनी स्‍क्रूवाला कर रहे हैं. विद्या बालन भी इस प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इस वेब सीरीज पर बात करते हुए विद्या ने कहा कि इंदिरा गांधी की जिंदगी के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है. इसलिए इसे एक फिल्म में समेटना काफी मुश्किल होगा. इस वजह से टीम ने यह फैसला लिया है कि इसे वेब सीरीज के रूप में बनाया जाये. इस प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू हो गया है. लेकिन अभी यह नहीं हो पाया है कि इसके कितने सीजन होंगे.

इस बायोपिक पर पिछले कुछ महीने पहले न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए विद्या ने कहा था, ‘मैं सागरिका घोष की इस किताब के राइट्स लेकर बहुत खुश हूं क्‍योंकि मैं हमेशा से इंदिरा गांधी बनना चाहती थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *