नवगछिया: खेल संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे किया गया। नवगछिया जूनियर एकादश ने पहले खेलते हुए 158 रन बनाया ।

अनुराग कुमार ने 51 रन का योगदान दिया। जबाब में नवगछिया सीनियर एकादश ने 115 रन बना कर आँल आउट हो गई। समापन समारोह में घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी, ताइक्वांडो सह संयोजक, नवगछिया खेल संघ) ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ताइक्वांडो कोच मणिश्याम कुमार, विकास पाण्डेय, राजन भगत विकास चौरसिया दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *