युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निधन की दुःखद और दर्दनाक खबर ने झकझोर कर रख दिया है।

आज देश ने एक अद्भुत राजनेता को खो दिया है। उन्होंने ईर्ष्या द्वेष की राजनीति कभी नही किए। सदैव देशहित के लिए भेद भाव से ऊपर उठकर राजनीति किए। इसी कारण पक्ष और विपक्ष उनके कायल थे। उनके निधन से राजनीति जगत ही नही बल्कि पूर्ण जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूँ । देश ने एक मृदुभाषी,व्यक्तित्व के धनी,महान नेता को खो दिया हैं। वो मर कर भी अमर रहेंगे उनके विचार,मृदुभाषी व्यक्तित्व राजनीति जगत के लोगो के लिए सैदेव प्रेरणास्रोत का काम करेंगे
उनके निधन से ऐसा लगता है कि एक राजनीति युग का अंत हो गया है। देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *