पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में निधन होने के बाद बिहार सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है। आज पूरे प्रदेश में स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पाण्डेय ने राज्य के सचिव और जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही आज सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि अटल जी से ही सार्वजनिक जीवन के बारीकियों को हमने सीखा है। अटल जी मेरे अभिभावक के समान थे। अटल जी के देहांत से पूरे बिहार में शोक की लहर है। चाहे कोई भी दल हो, विरोधी ही क्यों ना हो सभी दल के नेता अटल जी के जाने से दुखी हैं।

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 12 राज्यों ने राजकीय शोक घोषित किया है। जिसके तहत आज सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों, दफ्तरों और अन्य संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *