जिले के आक्याकोली गांव से 13 अगस्त को एक भैंस चोरी हो गई थी। अब चोर ने भैंस के मालिक से 80 हजार रुपए की फिरौती मांगी है। चोर ने 14 अगस्त को भैंस मालिक सेवाराम को वाॅट्सएप पर मैसेज कर कहा, ‘देखो तुम्हारी भैंस मेरे पास है। वापस चाहिए तो 80 हजार रुपए लेकर कीटिया (चौमेहला) आ जाओ। यहां पर तुम्हारी भैंस मिल जाएगी।’
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
सेवाराम ने बताया कि चोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। भैंस की फोटो भेजने वाले व्यक्ति का प्रोफाइल फोटो भी पुलिस को दिखाया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने शनिवार को भी कॉल कर कहा कि अगर फिरौती नहीं दी तो वो भैंस किसी ओर को बेच देगा। भैंस मुर्रा नस्ल की है। बाजार में एक भैंस की कीमत 80 हजार तक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

