रविवार को इंद्र ओर मृत्यु योग बनने से 5 राशियों को संभलकर रहना होगा वहीं अन्य 7 राशि वालों के लिए दिन खास हो सकता है। इंद्र योग में दिन की शुरुआत होने से वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सुख मिलेगा। नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए काम की प्लानिंग भी होगी। इसके अलावा परिवार और खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। वहीं अशुभ योग के कारण मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।
Total Downloads: 84
मेष – पॉजिटिव -कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। आपके सामने जो चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी, वह रोचक हो सकती है। समय के साथ रहें। यात्रा के किसी कार्यक्रम को लेकर आप उत्सुक हो सकते हैं। अपनी बात साफ ढंग से और सही शब्दों में रखने की कोशिश करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। योजना बना कर काम करें।

नेगेटिव -कई मामलों और कुछ चीजों को लेकर आप ओवर पजेसीव हो सकते हैं। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी कही गई बातों से कोई समस्या भी हो सकती है। जोखिम उठाने की स्थिति बन सकती है। सावधान रहना होगा। आपके साथ किसी तरह का धोखा भी हो सकता है। आपकी ही नकारात्मक सोच आपको परेशान कर सकती है। बिना बात आप दुखी हो सकते हैं। कहीं से कोई बुरी खबर भी मिल सकती है।
क्या करें और क्या नहीं -भोजन में एक्स्ट्रा नमक न खाएं। हो सके तो दिन में 1 टाइम बिना नमक का खाना खाएं।
लव-आप और पार्टनर अलग-अलग तरीके से आज अपनी भावनाएं जताएंगे। दिन अच्छे से बीतेगा। पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होगा और इनकम बढ़ने के योग हैं।
करियर-वर्क प्लेस पर फायदा हो सकता है। दिन भी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता का नतीजा आपके फेवर में ही रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ-सेहत के मामले में दिन अच्छा है। पुराने दर्द या किसी रोग में आराम मिल सकता है।

