पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ वकील सुधीर ओझा ने नवजोत सिंह सिंद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

इस मामले में अब 24 अगस्त को सुनवाई होगी। इसके पहले मुजफ्फरपुर में नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया गया था. हक-ए-हिंदुस्तान मोर्चा के सदस्यों ने शहर के कम्पनी बाग स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल के पास सिद्धू का पुतला फूंका था. इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के पुतले पर जूते भी मारे और नवजोत सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए.

गौरतलब है, पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू विवादों में आ गये. देशभर में उनके इस कदम का विरोध हो रहा है.

क्या है विवाद की वजह

बता दें कि इमरान खान के शपथ समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा से गर्मजोशी से गले मिले थे। जिसको लेकर भारत में बीजेपी सहित दूसरी पार्टियों के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया था. क्योंकि इमरान खान के शपथ ग्रहण से पहले ही पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी की थी. इसके अलावा दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार था. ऐसे में सिद्धू का पाकिस्तान के आर्मी चीफ से गले मिलना और उनसे हाथ-मिलाना भारत में किसी को रास नहीं आया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *