PATNA JN KE PASS STATION ROAD AND GOLAMBER PER ATIKARMAN

ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद के पाक त्यौहार को लेकर राजधानी के बाजार पूरी गुलजार हो गए हैं. बाजार में विभिन्न तरह की नस्लों के बकरे देखने को मिल रहे हैं.

बाजार में करण-अर्जुन से लेकर सलमान-शाहरूख के नाम के बकरे मौजूद हैं. बाजार में 6 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक के बकरे मौजूद हैं. इस बार जमुना पड़ी, बाड़ा बड़ी, तोता परी और लोकल नस्ल के बकरों की धूम है. ये बकरे यूपी के बलिया, बनारस, इटावा और विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं.

नोटबंदी और जीएसटी कोई असर नहीं

बाजार में लोकल बकरे का डिमांड ज्यादा है, जो 6 हजार से लेकर 40 हजार रुपयों तक उपलब्ध हैं. बाजार के दुकानदारों की माने तो पिछले 2 सालों के मुकाबले इस बार बाजार का हाल अच्छा है. नोटबंदी और जीएसटी का इस बार बाजार पर कोई असर नहीं है.

शाहरुख-सलमान ने किया आकर्षित

बाजार में मौजूद करण-अर्जुन, शाहरुख-सलमान, ऋतिक-आमिर नाम के बकरे ग्राहकों का ध्यान ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं. काफी संख्या में ग्राहक मोल जोल करते दिखाई दिए. यहां नाम वाले बकरे 30 हजार से 50 हजार तक की कीमत पर उपलब्ध हैं. बाजार में आए शाहरुख-सलमान की कीमत जोड़े के रूप में 40 हजार है.

सबसे महंगा है तोता परी

बाजार में मौजूद तोता परी नस्ल के बकरे की कीमत सबसे ज्यादा है. एक बकरे की कीमत डेढ़ लाख रुपए है. इसे इसके मालिक ने काजू, किशमिश, मेवा जैसी चीजें खिलाकर तैयार किया है.

बाजार को लेकर ग्राहकों में खुशी

बाजार में बकरे खरीदने आए ग्राहकों की मानें तो यहां हर कीमत के बकरे मौजूद है. इसकी वजह से उन्हें यहां से खाली हाथ नहीं लौटना पड़ रहा है. इस बात को लेकर वे बहुत खुश हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *