भागलपुर। जमालपुर रेलखंड के बीच अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक युवक की लाश मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या किया है.
स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने बतााया कि केविन मैन ने स्टेशन प्रबंधक को सूचना देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है. जिसका सिर धड़ से अलग है. जैसे ही स्टेशन प्रबंधक को इस बात की सूचना मिली, स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ इंस्पेक्टर सुधांशु गुप्ता को इस बारे में जानकारी दी.

जिसके बाद सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, अभी तक शव की शिनाख्तत नहीं हो पाई है.पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.


