नवगछिया : भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में सोमवार को मारपीट में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी अमित कुमार मारपीट में घायल हो गया है. घायल अमित कुमार का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. अमित ने बताया कि वह बिहपुर मरबा धाम पूजा अर्चना के लिए आया था. पूजा अर्चना कर वह जब घर लौट रहा था.

तो घर लौटने के दौरान मथुरापुर बाजार में अचानक आठ दस की संख्या में युवक आया और मुंह पर कपड़ा लपेट कर मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी. इस दौरान उन लोगों ने लाठी रड से मेरी बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इस दौरान उन लोगों ने मेरा मोबाइल व चेन छीन लिया. उन्होंने बताया कि मारने वालो में उनके गांव के दशरथ यादव व गौतम यादव भी शामिल थे. बांकी लोगों को हमने नहीं पहचान. वही घटना के संबंध में भवानीपुर ओपी में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *