नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राजमार्ग 31 फ्रैन्डस ढाबा के पास रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे भगवान पेट्रोल पंप से तेल भराकर लौट रहे जुगाड़ गाड़ी एवं जलभरने के लिए जा रहे बाईक सवार के आमने सामने टक्कर में जुगाड़ चालक सहित बाईक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

मौके पर होटल संचालक व स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी के डा आंनद मोहन के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंचाया. गंभीर हालत में डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर निवासी जुगाड़ गाड़ी चालक अरविंद यादव एवं बाईक छाल शाहपुर चौहद्दी निवासी बाईक सवार सुरेश मंडल के पुत्र सार्थक मंडल उर्फ बीरो मंडल को इलाज के लिए जे एल एन एम सी एच भागलपुर रेफर किया.

वहीं भवानीपुर पुलिस ने बताया कि तीन बाईक सवार में दो जख्मी मधुरापुर बाजार के निजी क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है. नाम पता मालूम नहीं है.सुत्रों के अनुसार बाईक पर सवार दोनों युवक गुप्त स्थान पर इलाज करा रहें हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *