नारायणपुर : नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में एक महिला को जिंदा जला देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतिका मधुरापुर बाजार निवासी मिथिलेश कुमार उर्फ माइकल शाह की पत्नी रिंकू देवी 30 है. आसपास के परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से जल जाने के बाद उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के क्रम में सोमवार को उसकी मौत हो गई. भवानीपुर ओपी पुलिस ने मृतिका रिंकू देवी के पति मिथिलेश कुमार उर्फ माइकल साह को हिरासत में लेकर इलाज करवा रही है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मामला भवानीपुर नारायणपुर ओपी मधुरापुर बाजार का

– इलाज के क्रम में हुई महिला की मौत

– पुत्री के सामने में पति ने उसकी मां को जला डाला

– शराब पीकर मारपीट करने से मना करने पर पहले की पत्नी की जबरदस्त पिटाई फिर केरोसिन छिड़ककर लगा दी आग

जानकारी मिली है कि घटना के क्रम में माइकल भी आंशिक रूप से जल गया था उसके हाथ में गहरे जख्म है. इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को देर शाम माइकल दारू पीकर बाजार के ही एक दुकानदार से मारपीट कर रहा था. मारपीट के क्रम में मौके पर उसकी पत्नी रिंकू देवी आ गई और उसने मारपीट करने से मना किया और घर चलने को कहा. इसके बाद माइकल घर तो आ गया लेकिन अपनी पत्नी रिंकू देवी को बुरी तरह से पीटने लगा.

कहां जा रहा है कि पिटाई के क्रम में माइकल पूरी तरह से आवेश में आ गया और उसने केरोसिन छिड़ककर रिंकू देवी को जला डाला. जानकारी मिली है कि घटना के वक्त माइकल की राधिका भी मौजूद थी. उसने पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा है. घटना के बाद मृतका की तीनों पुत्रियां व एक पुत्र गहरे सदमे में है और डरे-सहमे हैं. जानकारी मिली है कि मृतिका की बहन शाहपुर में रहती है.

घटना की जानकारी मिलते ही वह रिंकू देवी के घर पर आई और रिंकू को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भिजवाया. चिकित्सकों से जानकारी मिली है कि रिंकू 85% तक जल चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही रिंकू के मायके वाले अस्पताल पहुंच चुके थे. रिंकू का मायके बिहपुर थाना क्षेत्र के कोरचक्का गांव में है. सोमवार को देर शाम पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र कुमार भारती ने बताया कि मामले में अभी तक मायागंज अस्पताल से फर्द बयान नहीं आया है. फर्द बयान आने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet