नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में मंगलवार को बाढ पीड़ितों के बीच पांच सौ पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया गया. सीओ बिनोद कुमार ने बताया कि वाडॆ संख्या तीन एवं चार में प्रति पीड़ित परिवार के बीच पांच किलो चावल ,एक किलो दाल, दो किलो आलू, पानी का पाउच, हल्दी व नमक का पैकेट बनाकर बांटी गई मौके पर मुखिया रूपेश कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य सरधारी मंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
क्षति पुर्ति के लिए 11 टीम गठित
नारायणपुर : प्रखंड में बाढ से फसल क्षति पुर्ति के आकलन को लेकर ग्यारह टीम गठित की गई जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम पुकार राम ने बताया कि प्रखंड के ग्यारह पंचायत में एक एक टीम को लगाया गया है जिसमें कृषि समन्वयक व कृषि सलाहकार शामिल हैं.


