गोपालपुर : नवगछिया से तिनटंगा करारी जाने वाली पीडब्लूडी सड़क से लत्तीपाकर धरहरा से अभिया बाजार जाने वाली सड़क पर गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय से आगे करोड़ों रुपये की लागत स् पुल निर्माण निगम द्वारा निर्मित पुल बाढ़ के मामूली जलप्रवाह में ध्वस्त हो गया. जिस कारण लोगों को चार चक्का वाहनों से आने-व जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यहाँ तक कि एबुलेंस के नहीं जाने के कारण प्रसूताओं को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क से इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय भी जाया जाता है. हालाँकि पीडब्लुडी विभाग द्वारा पत्थर गिराकर पैदल चलने लायक बनाने का कार्य किया गया है. लेकिन ग्रामीण सह स्वतंत्रता सेनानी सुरेन्द्र जायसवाल ,मुखिया मंगल मंडल ,पूर्व मुखिया संजय मंडल ,मुन्ना मुखिया ,सीताराम मंडल ,उपमुखिया पन्नालाल मंडल आदि ने कहा कि सड़क के साथ-साथ पुल का निर्माण भी जल्द किया जाय.
Total Downloads: 174
