ज्‍योतिष गणना के अनुसार 27 अगस्‍त 2018 से मंगल मार्गी होने जा रहे हैं। इससे कुछ राशियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इनके लिए समय अच्‍छी खबरों वाला है ज्योतिष में मंगल को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है लेकिन जिस जातक की कुंडली में यह शुभ स्थान पर बैठता है तो उसको बहुत लाभ पहुंचाता है। 27 अगस्त 2018, सोमवार की शाम को 7 बजकर 36 मिनट पर मंगल मार्गी होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों की दो तरह की चाल होती है एक व्रकी और दूसरी मार्गी। मंगल के मार्गी होने पर सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा लेकिन सबसे ज्यादा 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली

मेष राशि
इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल है इसलिए मंगल के मकर राशि में मार्गी होने से सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि को होगा। परेशानियों का अंत होगा और जिस काम में काफी मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिल पा रही थी उसमें सफल होने की उम्‍मीद है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रमोशन के योग है। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का वर्की से मार्गी अवस्था में आना शुभ समाचार दिलाएगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने से इस राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि
मंगल की ये चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। 27 अगस्त के बाद से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा। रूका हुआ काम पूरा होगा। भौतिक सुख में इजाफा मिलेगा। विदेश से कोई नया अवसर मिल सकता है। अगर किसी कानूनी मसले में परेशानी में फंसे है तो जीत आपकी होने वाली है।

वृश्चिक राशि
मेष राशि के अलावा इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। मंगल का मार्गी होना शुभ समाचार प्राप्त कराएगा। निवेश से भारी धन लाभ होने के संकेत है। यह जमीन से जुड़ा भी हो सकता है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

मीन राशि
आय में इजाफा होगा। अचानक धनलाभ भी हो सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की वजह से जो भी विवाद चल रहा है वो खत्म होने के योग हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *