नवगछिया  : नवगछिया एसडिओ ने मुकेश कुमार ने गुरुवार को अनुमंडल के सभागार में अनुमंडल के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान एसडिओ ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. एसडिओ ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को निर्देश दिया है कि लाभुकों द्वारा कम वजन एवं खानदान के एवज में अधिक राशि लिए जाने की शिकायत मिलती है. इसलिए लाभुकों को निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न की आपूर्ति कराएं. इस दौरान उन्होंने डीलरों को यह भी निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का आधार नंबर एवं बैंक खाता नहीं दिया गया है उन लोगों का आधार नंबर एवं बैंक खाता उपलब्ध कराएंगे. वैसे लाभुक जो अपात्र हैं उनकी सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध करेंगे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जन वितरण प्रणाली की दुकान में सूचना-पट्ट अनिवार्य उपभोक्ताओं की
सुविधा भी हो उपलब्ध

,, एसडिओ ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ की बैठक

वहीं उन्होंने लाभुकों को राशन कार्ड रहने पर ही खाद्यान्न की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है. एसडिओ ने कहा कि वैसे लाभुक जिनका राशन हो गया है या नष्ट हो गया वैसे लोगों को राशन कार्ड बनाने हेतु अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में आवेदन समर्पित कराएंगे. एसडिओ ने कहा कि निरीक्षण के दौरान ऐसा पाया जाता है कि सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली दुकान में उचित स्थान पर नहीं होते. विक्रेता द्वारा ना तो अनुज्ञप्ति के कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्व का पालन नही किया जाता है. ना ही उपभोक्ताओं के सुविधाओं पर ध्यान रखा जाता है.

बैठक के दौरान उन्होंने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को उपभोक्ताओं के लिए उसकी सुविधा पर ध्यान रखने कानिर्देश दिया. एसडिओ ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दुकान सही स्थान पर संचालित करने, दुकान में सूचना-पट्ट जिसमें मूल्य तथा भंडार प्रदर्शन को लिखा होना चाहिए तो लगवाने, दुकान में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था कुर्सी, बैंच, चौकी की व्यवस्था सहित अन्य कई निर्देश दिए.

एसडिओ ने सभी डीलरों को 31 अक्टूबर तक अपने-अपने दुकानों में इस तरह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. एसडिओ ने कहा कि जिन जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा 31 अक्टूबर तक दुकानों पर समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है उनका अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया जाएगा साथ ही संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर भी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अनुमंडल के सभी डीलर मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet