ख़रीक :ख़रीक थाना क्षेत्र के झांव घाट के समीप गंगा में डूबने से बुद्धवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी. लाश गंगा नदी के किनारे लगने से आसपास के लोगों ने गंगा नदी में तैर रहे अज्ञात वृद्ध महिला की लाश को देखकर ग्रामीणों और पूर्व जिला पार्षद ने खरीक पुलिस को सूचना दी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के लिए ग्रामीणों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन लाश की शिनाख्त नही हो सकी.


एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. देर शाम तक लाश की शिनाख्त नही हो सकी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

