नवगछिया : भागलपुर डीडीसी सुनील कुमार ने शनिवार को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने प्रखंड में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये जा रहे शौचालय निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिया. इस दौरान उन्होंने पंचायतवार शौचालय निर्माण की जानकारी ली साथ उन्होंने लाभुकों को किये गए भुगतान के संबंध में समीक्षा की. के उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य मे तेजी लाते हुए पंचायत को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश दिया.

Whatsapp group Join

नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी दसो पंचायत से कुल 1455 शौचालय निर्माण के आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्राप्त हुए सभी आवेदन का जांच कराया जा रही है. डीडीसी ने बीडीओ को प्राप्त आवेदन की जांच कर सभी योग्य लाभुकों को 27 अगस्त तक राशि भुगतान करने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होंने बीडीओ को रविवार को भी प्रखंड कार्यालय खोल कर जांच प्रक्रिया पूरी कर अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में ही रंगरा एव गोपालपुर प्रखंड के स्वच्छ भारत अभियान के तहत हो रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की गई. रंगरा प्रखंड में जांच के दौरान 298 लाभुकों का सही पाया गया है. डीडीसी जे रंगरा बीडीओ को अविलंब राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया. मौके पर नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार, रंगरा बीडीओ एवं गोपालपुर प्रखंड के कर्मी मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *