नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ चापर गांव में 50 हजार का इनामी अपराधी मोती यादव गिरोह के गुर्गों ने मामूली बात को लेकर एक अधेड़ को गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना सीधे नवगछिया एसपी एवं डीएसपी को दी. नवगछिया एसपी के निर्देश पर रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहरलाल सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे घायलावस्था में उठाकर रंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया.

नवगछिया एसपी एवं एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का किया तहकीकात

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया. घायल अधेड़ व्यक्ति खगरिया जिला अंतर्गत पौरा ओपी क्षेत्र के राबड़ी नगर निवासी 50 वर्षीय सुभाष यादव बताया जाता है. घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती घायल सुभाष यादव ने रंगरा पुलिस को अपने दिए बयान में बताया कि गुरुवार को वे अपने घर से रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ चापर स्थित अपने ससुर उमेश यादव के घर जा रहे थे.

इसी दौरान टावर चौक के समीप आठ दस की संख्या में पहले से मौजूद मोती यादव गिरोह के गुर्गो से मामूली बात को लेकर झड़प हो गई. इसके बाद उनलोगो ने उसे सिर में गोली मार दी. गोली मारने के बाद सभी अपराधी भाग निकले. घटना की सूचना मिलने के बाद नवगछिया एसपी निधि रानी एवं एसडीपीओ परवेन्द्र भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. इस बारे में घायल सुभाष यादव के बयान पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी.

वहीं दूसरी ओर गोली मारने की घटना में कुख्यात मोती यादव एवं उनके गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए नवगछिया एसपी निधि के निर्देश पर उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. वही इस बाबत रंगरा थानाध्यक्ष जवाहर सिंह ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *