नवगछिया : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री जननायक श्री अटल बिहारी बाजपेई जी का हस्ती कलश यात्रा रथ भागलपुर से प्रस्थान करने के बाद जहान्वी चौक पर नवगछिया जिला के तमाम एनडीए गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता व प्रबुद्धजनों तीरथ पर पुष्पांजलि कर स्वागत किया।

जब तक सूरज चांद रहेगा अटल जी तेरा नाम रहेगा। का नारा लगाते हुए वहां से आगे बस बड़े और यह यात्रा 14 नंबर सडक़ होते हुए, खगड़ा, तेतरी दुर्गा स्थान, मकनपुर चौक, गौशाला, महाराज जी चौक, वैशाली चौक पर भी एक सभी बाजार के लोगों द्वारा व एनडीए गठबंधन के जदयू और बीजेपी के नेताओं द्वारा अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित किया गया।

जिसके बाद फिर स्टेशन रोड, मिल टोला, एसपी कोठी, एनएच 31, जमुनियां, तुलसीपुर, खरीक, बभनगामा बाजार, भमरपुर, बिरबन्ना, होते हुए खगडिय़ा के लिए प्रस्थान हुआ।

जो कि रात में खगड़िया मे रात्रि को अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा। इसमें रथ प्रभारी सम्राट चौधरी, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई शलेंन्द्र, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल रथ का नेतृत्व कर रहे थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *