नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता जय लक्ष्मीनिया में शनिवार को जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में घायल हुए सुख मंडल के पुत्र लड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष ने ए के आजाद में जानकारी देते हुए बताया कि लड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है.

– गोलीबारी मामले में घायल के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

– आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

लड्डू का ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया गया है. मालूम हो कि शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी में लड्डू कुमार को दो गोली लगी थी. एक गोली युवक के पेट मे तो दूसरी गोली हाथ मे लगी थी.

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में घायल युवक के भाई रतन मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिकी में झींगा मंडल सहित 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. वही घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *