नवगछिया : नवगछिया शहर में झूलनोत्सव के अंतिम दिन आयोजित मेले में हुड़दंग करने वाले युवकों पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई. पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले आधा दर्जन मनचले युवकों को हिरासत में लिया गया है.
Total Downloads: 388
नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि झूलन उत्सव के मौके पर शहर में मेला देखने आई महिलाओं व बच्चियों पर कुछ मनचले युवकों द्वारा व्यंग कसे जाने एवं मेला में हुड़दंग मचाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम द्वारा शहर में भ्रमण कराया गया.


इस दौरान पुलिस ने मेले में हुड़दंग करते शहर के स्टेट बैंक के पास से कुछ युवकों को हिरासत में लिया. जबकि कुछ युवकों को नवगछिया हरिया पट्टी से हिरासत में लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेला के दौरान युवक मारपीट भी कर रहे थे.

