कटिहार। दो दुकानदारों के बीच झाड़ू लगाने को लेकर विवाद में जमकर लड़ाई हुई. इस दौरान एक व्यक्ति पर अपराधियों ने तब तक वार किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. पीड़ित व्यक्ति सदर अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है. इस दौरान पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है.

दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के खनका इलाके का है जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि विवाद उस समय बढ़ा जब एक पक्ष जमीन पर दूकान लगाने के झाड़ू लगा जमीन साफ़ करने लगा. यह काम दूसरे पक्ष को नागवार गुजरा और देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया. इसी दौरान एक व्यक्ति धारदार चाक़ू निकाल ताबड़तोड़ हमले करने लगा जिससे राजेश नाम का युवक बुरी तरह घायल हो गया.

पीड़ित के परिजन सूरज ने बताया कि आरोपी काफी दबंग किस्म का है. वह हमेशा उसकी बात नहीं मानने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देता है. आज कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसकी बात नहीं मानी गयी तो उसने चाक़ू से हमला बोल दिया. कटिहार नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि पीड़ित का बयान कलमबन्द किया जा रहा है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *