लालू परिवार में नए मेहमान को लेकर पूरा परिवार काफी उत्सुक दिख रहा है. कोई उसे दुलार-पुचकार रहा है तो कोई उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. नए सदस्य के आगमन को लेकर एक-एक कर सभी सदस्यों की तरफ से उसके खान-पान से लेकर रखरखाव तक सुझाव आ रहे हैं.

Whatsapp group Join

लोगों का जानवरों के प्रति प्रेम के बारे में आपने जरूर सुना होगा. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का जानवरों से प्रेम तो जगजाहिर है, लेकिन लालू परिवार का भी जानवरों से प्यार कम नहीं है. इसी जानवर प्रेम के चलते लालू के घर में एक नया मेहमान ब्रुनो आया है. इसको लेकर लालू परिवार के हर सदस्य काफी उत्साहित हैं.

लालू परिवार में आया ब्रुनो

दरअसल ब्रुनो लैबराडोर नस्ल का एक कुत्ता है जो अब लालू परिवार की रखवाली करेगा. ये नया मेहमान रक्षाबंधन के अवसर पर लाया गया है. वहीं, मुबंई से इलाज कराकर लौटे लालू प्रसाद भी ब्रूनों का काफी ख्याल रख रहे हैं. लालू यादव ने उसकी रखवाली कर रहे स्टाफ से उसे मीठा नहीं खिलाने की नसीहत दी है. वहीं ब्रुनो भी लालू यादव को देखते ही दुम हिलाने लगता है. जेल जाने से पहले लालू यादव ने लोगों से उसकी सही से देखभाल करने के लिए कहा है.

वैसे भी लालू के आवास पर कुत्तों का जमाबड़ा लगा रहता है. वहां रहने वाले हर सुरक्षागार्ड इसका बखूबी ख्याल रखते हैं. इससे पहले जब लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की गई थी और सुरक्षाकर्मी लालू आवास खाली कर रहे थे, उस वक्त भी वहां मौजूद कुत्ते जाते हुए सुरक्षाकर्मी को प्यार से घेर लिया था. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कुत्तों को बिस्कुट भी खिलाया था.

ऐसे में एक तरफ जहां लालू परिवार रोज नई मुसीबतों से घिरता जा रहा है, लालू खुद इलाज करवाने के बाद रांची जेल जाने वाले हैं. वहीं ब्रुनो के आने से घर में थोड़ी रौनक लौट आई है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *