सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अररिया-सुपौल एनएच-327 पर मनुल्हापत्ती चौक के पास की है।

एक की मौके पर मौत, दो लोगों ने अस्पताल में तोड़ा दम

-मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो सवारियों को लेकर शहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मनुल्हापत्ती चौक के पास सामने से आ रहे बालू से लदे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

एक महिला और युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *