नवगछिया : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एवं नवगछिया की एसपी निधि रानी मॉनिटरिंग में नवगछिया पुलिस जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस की कार्रवाई में चार शातिर अपराधी अवैध हथियारों के साथ दबोचे गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों के पास तीन देसी पिस्तौल 13 जिंदा कारतूस और 4 संदिग्ध मोबाइल बरामद किया है.

अलग अलग तीन थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

इस बाबत नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र कुमार भारती ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है इनमें से कुछ अपराधी पेशेवर हैं और वे लगातार अपराध करते आ रहे हैं. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने कहा कि नवगछिया के अपराधियों के लिए संदेश है कि वह संभल जाएं अन्यथा उन्हें सलाखों के पीछे निश्चित रूप से भेज दिया जाएगा.

खरीक पुलिस ने भवनपुरा गांव में छापेमारी कर शातिर पुलकित राम को दबोचा

खरीक थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में सघन छापामारी अभियान चलाकर भवनपुरा नया टोला निवासी शातिर पुलकित राम को एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलकित राम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलकित राम खरीक थाना आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी रहा है तो दूसरी तरफ खगड़िया जिला के पसराहा और गंगोर थाना क्षेत्र में उस पर डकैती और देर शाम छिनतई करने का भी आरोप है.

इधर बिहपुर के थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने छापेमारी कर सोनवर्षा निवासी संजीव चौधरी को एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. बिहपुर पुलिस संजीव चौधरी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. रंगरा ओपी थाना के थानाध्यक्ष जवाहर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में मुरली गांव से माहिल कुमार सिंह को एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है तो उसके साथ लत्तरा गांव के गंधर कुमार यादव को भी तीन संदेहास्पद मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक मोबाइल माहिल के पास से बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि यह सभी अपराधी अपराध की योजना बना रहे थे.

सुदीन राम पर पुलकित राम ने तान दिया पिस्तौल

छापेमारी के क्रम में जब पुलिस की घेराबंदी के बाद भवनपुरा नया टोला से पुलकित राम भाग नहीं पाया तो वह खरीक के थानाध्यक्ष सुदीन राम के सामने हो गया और उस पर पिस्टल तान दिया. जानकारी मिली है कि थानाध्यक्ष ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलकित के हाथ से पहले पिस्तौल ले लिया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. नवगछिया के एसडीपीओ रविंद्र कुमार भारती ने कहा कि तीनों थाना के थानाध्यक्ष ने अच्छा काम किया है. तीनों को विभागीय स्तर से रिवार्ड दिलवाने के लिए पहल किया जाएगा.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *