अपराधियों ने बुधवार की देर शाम स्थानीय हीरो शोरूम जेएमएम मोटर्स के मालिक अमित शर्मा से मोबाइल पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बेटे को उठाने की धमकी दी। इतना ही नहीं उनके छोटे भाई की हुई हत्या की भी याद दिलायी।
Total Downloads: 385
बता दें आठ जनवरी 2001 को सरेशाम अपराधियों ने अमित के घर के पास उसके छोटे भाई सुशील शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित अमित फारबिसगंज-रानीगंज रोड स्थित हीरो शोरूम मेसर्स जेएमएम मोटर्स का मालिक है जो स्थानीय हाइस्कूल रोड निवासी गणेश शर्मा के पुत्र हैं। पीड़ित के पुत्र चेन्नई स्थित एसआरएम कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र है।


इधर इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि हीरो शोरूम के मालिक द्वारा 30 लाख रंगदारी और धमकी की बात कही गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर का टॉवर लोकेशन निकाला जा रहा है।

