
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
नवगछिया: नवगछिया सत्यनारायण मंदिर विगत तीन दिनों से चल रहे गणेश पूजनोत्सव कार्यक्रम गुरुवार की सुबह हवन के साथ संपन्न किया गया. हवन में बड़ी संख्या में स्थनीय लोगो ने भाग लिया और आरती के बाद विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवगछिया बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जो काफी रोमांचक रहा. फिर गणेश जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. शहर के मकन्दपुर के परिसर में स्थित पोखर में नम आँखों से गणेश जी को अंतिम विदाई दी गयी. इस अवसर पर रवि शर्मा, शंकर सिंह, अतन सिंह, रतन सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, मुकेश राणा, नवगछिया डॉट कॉम के संचालक मोहन पोद्दार भी थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
