बिहपुर| पसराहा थाना क्षेत्र के दुधेला निवासी पवन मंडल ने बभनगामा निवासी कपिलदेव सिंह ,दीपक सिंह ,कारे सिंह, शिवम सिंह, राइट सिंह व रंजीत सिंह पर 25 हजार रुपये छीनने का आरोप लगा बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है।
प्राथमिकी में कहा है कि 25 अगस्त को मैं टेंपो पर पसराहा से सवारी ले कर अगुवानी घाट जा रहा था। लगार के पास ट्रैक्टर ने टेंपो में धक्का मार दिया। जिससे टेंपो सवार कपिलदेव सिंह का 10 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार घायल हो गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया था।


जब मैं मामले को बभनगामा माइनेज करने अपने अन्य सहयोगी के साथ पहुंचा तो उक्त आरोपियों ने मेरी दो बाइक व डिक्की में रखे 25 हजार रुपये छीन लिए। धमकी दिया कि 1 लाख 25 हजार दो तब कुछ होगा नहीं तो अंजाम बुरा होगा।


