
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 197
नवगछिया : नवगछिया शहर के मील टोला में दो दिनों से बिजली नहीं है. जानकारी मिली है कि नवगछिया पुरे शहर में बुधवार से ही बिजली नहीं थी. लेकिन गुरुवार को शाम नवगछिया शहर को बिजली दी गयी लेकिन मिल टोला को बिजली नहीं दी गयी. अभविप के विश्व विद्यालय प्रमुख अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा. बिजली विभाग के पदाधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. पहले सब कुछ ठीक था लेकिन जब से बिभाग में नए पदाधिकारियों को भेजा गया है तब से मिल टोला के लोगों को बिजली आपूर्ति में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि वे कनीय अभियंता को बदलने के लिए विभाग के विरुद्ध आंदोलन करेंगे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
