नवगछिया : प्रखंड कार्यालय नवगछिया में प्रभारी लिपिक व अंचल के लिपिक का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजन किया गया. जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार युवा संचालन पदाधिकारी अनिल कुमार ने किया. सेवानिवृत्त प्रखंड प्रभारी लिपिक सह सहायक उर्दू अनुवादक जमील अख्तर का नवगछिया प्रखंड में दस वर्षों का कार्यकाल रहा है. ये जगदीशपुर ब्लॉक से आए थे.

अंचल कार्यालय के लिपिक अवनीन्द्र वर्मा का कार्यालय करीब चार तीन साल के आस पास रहा है. भागलपुर जिला मुख्यालय से नवगछिया अंचल में अपना योगदान दिए थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं अंचलाधिकारी वेदानंद राय ने फूलमाला पहनाकर अंग वस्त्र से उनका अभिनंदन किया. विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अंचल व प्रखंड के दोनों लिपिक को मुखिया संघ के द्वारा अंग वस्त्र व अन्य वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट दी गयी.

समारोह को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि मेरा यहां उतना अनुभव तो नहीं पर एक से दो माह के बीच जो बहुत ही अच्छे तरह से काम को देखने को मिला हैं. वहीं बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा के दोनो का योगदान सहारनीय योग रहा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड लिपिक को सभी सेवान्त लाभ का भुगतान किया.

इस अवसर पर जगतपुर मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी प्रदीप यादव, खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अमोद कुमार साहू, नगर पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान, पकरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक शर्मा, खैरपुर कदवा के मुखिया अजय सिंह, नवगछिया प्रखंड के प्रभारी प्रधान लिपिक अभिनंदन कुमार, अरविंद कुमार, लिपिक मोहम्मद कलीम, संजीत कुमार, चंदन कुमार व अन्य प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *