नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार की देर रात को छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने सीआरपीएफ के जवान एवं उनके भाई के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने सीआरपीएफ जवान एवं उनके भाई की जमकर पिटाई की और उनका मोटरसाइकिल, जवान का पर्स, एटीएम कार्ड , जवान का आईडी कार्ड, आठ हजार रुपया नकद सहित अन्य सामानों की लूट की है. घटना के शिकार हुए सीआरपीएफ के जवान खरीक थाना क्षेत्र के काजीकोरैया निवासी संगम कुमार एवं उनके भाई सुजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे वे दोनों भाई अपनी मोटरसाइकिल से नवगछिया स्टेशन जा रहे थे.

Whatsapp group Join

सीआरपीएफ जवान व उनके भाई से नगदी सहित मोटरसाइकिल की लूट

,, छह की संख्या में अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

,, परबत्ता थाना क्षेत्र के महदतपुर 14 नवर सड़क के पास हुई घटना

सुजीत ने बताया कि उनका भाई संगम अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में डियूटी करता है. उनकी छुट्टी समाप्त होने पर वह वापस डियूटी पर लौट रहा था. डियूटी पर जाने के लिए उसे ट्रेन पकड़ने के लिए वह नवगछिया जा रहा था. घर से निकलने के बाद जब वह तुलसीपुर से आगे बढ़ा तो दो अपाची मोटरसाइकिल पर सवार छह की संख्या में अपराधी उसका पीछा करने लगे. जब मेरी मोटरसाइकिल जमुनियां से आगे बढ़ा तो दोनों मोटरसाइकिल ओवर टेक कर आगे आ गया और मेरी गाड़ी को रोक लिया.

मेरी गाड़ी रुकते ही मोटरसाइकिल पर सवार सभी अपराधी नीचे उतर कर पिस्तौल तान दिया. सुजीत ने बताया कि जब हमलोगों द्वारा अपराधियों का विरोध किया गया तो अपराधियो ने मुझे और मेरे भाई की पिटाई करनी शुरू कर दी. इस दौरान उन लोगों ने मेरी मोटरसाइकिल व मेरे भाई का पर्स जिसमें एटीएम कार्ड, नॉकरी का आईडी कार्ड, पर्स में रखे नगद आठ हजार रुपये, यात्रा टिकट लूट लिया.

वहीं घटना के बाद पीड़ित द्वारा इसकी परबत्ता पुलिस सूचना को दी गई. सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के बावत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं जिस गाड़ी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था दोनों मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *