नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के बापु द्वार चौक सब्जी मंडी से शनिवार की संध्या लगभग 7:30 बजे मार्केटिंग करने आए मौजमा गनौल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकिशोर ठाकुर की बाईक उचक्कों ने चोरी कर ली.

वृद्ध नंदकिशोर ने बताया कि सब्जी खरिदने के दौरान बाईक गायब हो गया.काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. मधुरापुर बाजार में लगातार चोरी की घटना से आमजनता परेशान हैं दो दिन पुर्व ही मधुरापुर बाजार के काली मंदिर के पास से चकरामी संतोष शर्मा की बाईक चोरी हो गई थी.

स्टेट बैंक के सामने से एसबीआई एजेंट राजीव कुमार की बाईक दिनदहाड़े उड़ा लेने सहित क्षेत्र में बढ रहे अपराध बराबर हो रही बाईक चोरी ,घर से चौकीदार की दो गैस सैलेंन्डर की चोरी को लेकर चौक चौराहे एवं गांव मुहल्ले में ओपी प्रभारी जयंत प्रकाश के बारे में तरह तरह के चर्चे हो रहे है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *