नारायणपुर – तिलकामांझी भागलपुर विश्व विद्यालय कबड्डी टीम में जेपी कालेज के सात खिलाड़ियों का चयन होने पर कालेज परिवार ने बधाई देते हुए प्राचार्य डा.विभांशू मंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन पदाधिकारियों के द्वारा किया गया है.

जिसमें जे पी कालेज से बालक वर्ग में चार छात्र व बालिका वर्ग में तीन छात्रा का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ी निकेता राजपूत, शर्मिला कुमारी,टुसी सिंह,हंसराज यादव,प्रेम यादव,विश्वजीत चौधरी, शन्नी चौधरी का चयन किया गया है.

चयनित छात्र छात्रा को महाविद्यालय परिवार के डा.राजवंश यादव,डा.रविन्द्र कुमार, डा.सतेंद्र सिंह, प्रो.शैलेंद्र कुमार, प्रो.कुमार श्री वास्तव, प्रो अनुप कुमार, प्रो.कृति गुप्ता,प्रो.ऋतिका गौतम, प्रो जुलेश्वर कुशवाहा, डा.राजीव कुमार, अबुल आसीम,संजय यादव,धीरेंद्र झाअमित कुमार,सुनील कुमार, सुधीर यादव, अमोल यादव,प्रशांत शंकर मिश्र, कुमूद पोद्दार, रीतेश कुमार, पप्पू झा सहित कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी ने चयनित छात्र छात्रा को बधाइयां दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *