भागलपुर | एक सितंबर को जिले में 33 जगहों पर पंचायत सरकार भवन को चालू करना था। लेकिन मुश्किल से दस जगहों पर ही किसी तरह से चालू हो सका। बाकी जगहों पर मरम्मत का काम पूरा नहीं होने के कारण शुरू नहीं किया जा सका।
Total Downloads: 81
जहां शुरू हुआ, वहां भी पूरी तरह से काम चालू होने में अभी सप्ताहभर लगने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को जगदीशपुर के बलुआचक, नवगछिया के तेतरी, सन्हौला, सुल्तानगंज के खेरैहिया-वसंतपुर, शाहकुंड का भुलनी, बिहपुर के मड़वा में पंचायत सरकार भवन शुरू किया गया।

जबकि डीडीसी सुनील कुमार ने मुखिया, पंचायत सचिव और कार्यपालक सहायकों की बैठक कर निर्देश दिया था एक सितंबर से हर हाल में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में बने 33 पंचायत सरकार भवन को चालू करना है।

