गर्लफ्रैंड की चाहत में एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी. 27 अगस्त को हुई इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है.

पुलिस ने खुलासा किया है कि बीते 27 अगस्त को नगर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी रामनगर में युवक को गोली मारने की वारदात में आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका नजदीकी दोस्त ही था. सदर एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी का नजदीकी संबंध पड़ोस के युवती से चल रहा था और आरोपी ने अपने मित्र को अपनी गर्लफ्रैंड से मुलाकात करवायी थी. लेकिन आरोपी के अनुसार यह मुलाकात उसे नागवार गुजरी और उसके गर्लफ्रेंड की नजदीकयां उससे ना रहकर उसके मित्र से ज्यादा गहरी हो गयी.

आरोपी को लगा कि उसका दोस्त अमानत में खयानत का काम कर रहा है, लिहाजा गुस्से में आरोपी ने पिस्टल और गोली का जुगाड़ किया और 27 अगस्त की रात घर के समीप उसे गोली मार दी और भाग गया. एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि इस गोलीकाण्ड में उसका दोस्त जख्मी हो गया. जख्मी होने के बाद आस्पताल में उसने पुलिस को बताया कि उसके ने ही उसे गोली मारी हैं. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *