तस्वीर में दिख रही महिला किसी स्टंट का प्रदर्शन नहीं कर रही, बल्कि ऊबछठ का व्रत होने के कारण चांद नहीं दिखने तक खड़े रहने का पालन कर रही है। ऊबछठ यानी पति के दीर्घायु एवं निरोगी होने की कामना के साथ शाम से लेकर चांद दिखने तक महिलाएं खड़ी रहती हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
शनिवार को बादलों में छिपे चांद ने सुहागिनों को खूब इंतजार करवाया। आखिर चांद 12:20 बजे नजर आया। इससे पहले इस सुहागिन को व्रत का पालन करने के साथ ही घर भी जाना था तो यह उपाय निकाला गया। एम्स रोड से गुजरते हुए महिला बाइक पर बैठी नहीं बल्कि फुटरेस्ट पर खड़ी हो गई। पतिदेव धीरे-धीरे बाइक चलाते रहे और महिला ने खड़े रहकर ही सफर पूरा किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

