आप घर बैठे आइआरसीटीसी की साइट पर तत्काल टिकट बुक करा रहे हैं तो आपकी टिकटें नहीं कटेंगी और इंटरनेट भी स्लो हो जाएगा। कभी मेक पेमेंट मोड में फंस जाएगा तो कभी ‘कैप्चा’ लिखने में। फिर तत्काल का समय समाप्त होने के बाद इंटरनेट ठीक से काम करना शुरू कर देगा। जब फिर से कोशिश करेंगे तब तक टिकट का कोटा खत्म हो जाएगा।

क्योंकि इन दिनों चाइना की नजर आइआरसीटी की साइट पर लग गई है। चाइनीज ‘वायरलेस राउटर’ नामक डिवाइस से आइआरसीटीसी की साइट को हैक कर रही है। इस तरह के मामले का खुलासा महानगरों के कई शहरों में हो चुका है। तत्काल टिकट गिरोह के सिंडिकेट बड़े शहरों के बाद सिल्क सिटी में भी यह काम गुपचुप तरीके से संचालित कर रहा है। इस धंधे से जुड़े सिंडिकेट के सदस्य इन दिनों सिल्क सिटी में भी हावी होने लगे है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल ऐसे ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से होने से इन्कार कर रही है।

10 बजे दिन से एसी क्लास की तत्काल टिकटें कटती है और 11 बजे से स्लीपर क्लास की। आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए नंबर सिस्टम लागू होता है और लोग रात से ही काउंटर के बाहर कतारबद्ध हो जाते हैं। लेकिन ई-टिकट के माध्यम से कटने वाली तत्काल टिकटें पर सॉफ्टवेयर की मनमर्जी चलती है। एजेंसी के प्राइवेट एजेंट दूसरे सॉफ्टवेयर के माध्यम से तत्काल टिकटें काट रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो सॉफ्टवेयर की करिश्मा से दस बजे से दो से तीन मिनट पहले ही आइआरसीटीसी की साइट को धीमा कर देते हैं। संबंधित यात्रा करने वालों का नाम पहले ही फीडिंग कर लेते हैं, और दस बजते ही ओके कर कंफर्म टिकटें निकाल लेते हैं। इस कारण आम लोगों को तत्काल टिकटें नहीं मिलती है और एजेंट आराम से तत्काल की कंफर्म टिकटें काट लेते हैं। यही प्रक्रिया स्लीपर क्लास में भी की जाती है। समय समाप्त होने के बाद आइआरसीटीसी का साइट ठीक से काम करना शुरू कर देता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *