नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र में दो दिनों के अंदर चोरो ने दो मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मोटरसाइकिल चोरी की घटना के संबंध में मोटरसाइकिल के मालिक के द्वारा नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई. नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच राजेंद्र कॉलोनी निवासी अनिल कुमार भगत ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे वह अपने घर के सामने हिरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के सामने लगाकर घर के अंदर चला गया कुछ समय बाद जब वापस आया तो देखा कि गाड़ी गायब है.

काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी का कुछ पता नहीं चला. वही मोटरसाइकिल चोरी के घटना के संबंध में थाना में आवेदन दिया. वहीं इससे पूर्व 31 अगस्त को थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला से भी चोरों ने एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

मोटरसाइकिल मालिक मुंगेर जिले के खड़गपुर निवासी राकेश केसरी अपने रिश्तेदार के यहां नवगछिया आया हुआ था. मुमताज मोहल्ला में गाड़ी लगाकर वह घर के अंदर गया कुछ देर बाद जब बाहर निकला तो गाड़ी गायब थी. वहीं नवगछिया थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *