नवगछिया : छह माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण विद्युत मानव बल बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया. नवगछिया विद्युत कार्यालय परिसर में बुधवार को मानव बल अपना काम काज छोड़ हड़ताल पर बैठ गए थे और अपने बकाए वेतन की भुगतान की मांग कर रहे थे. हड़ताल पर मौजूद मानव बल ने बताया कि उन लोगों को पिछले छह माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया.

पूर्व में विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन उसके बावजूद भी हम लोगों को वेतन नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि वेतन के लिए जब संवेदक से बात करते हैं तो संवेदक कहता है कि मानव बल के वेतन भुगतान के लिए पैसा नहीं आया है.

हम लोग काफी न्यूनतम मासिक वेतन पर काम करते. छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हम लोगों की माली स्थिति काफी दयनीय हो गई है. मानव बल ने कहा कि जब तक हम लोगों का वेतन भुगतान नहीं हो जाता है तो इसके बाद हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. मौके पर मनोज कुमार मंडल, आशीष चौरसिया, दिलीप कुमार सिंह, प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार, शंकर कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *