कौन बनेगा करोड़पति के 10वें संस्करण के पहले दिन सोमवार को हॉट सीट पर बैठे भागलपुर के सोमेश कुमार चौधरी ने दूसरे दिन मंगलवार को बिग बी के 13 सवालों के जवाब देकर 25 लाख रुपए जीत लिए। अपनी सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर टीटीई सोमेश ने गेम का दूसरा पड़ाव भी पार कर लिया। अब वह बुधवार को केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर फिर बैठेंगे। भागलपुर के बेटे की इस जीत पर उनके घर व शहर में खुशियाें का माहौल रहा।
Total Downloads: 81
रात 9 बजे जैसे ही केबीसी शुरू हुआ और स्क्रीन पर गेम के होस्ट अमिताभ बच्चन अपने पुराने जोशीले अंदाज में सामने आए। बाल्टी कारखाना स्थित वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले सोमेश के परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशियां नाच उठी। सोमेश के स्वागत के बाद बिग बी ने 1000 रुपए के लिए कहावत से जुड़ा पहला सवाल पूछा। मुस्कुराते हुए सोमेश ने जवाब दिया। एक-एक कर चार सवाल के जवाब दिए और पांचवें सवाल इनमें से किस ग्लोबल रीटेल कंपनी ने 2018 में फ्लिपकार्ट में 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्य में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। इसके जवाब में उन्होंने पहला लाइफलाइन लिया। उन्होंने सही जवाब दिया और गेम का पहला पड़ाव पार कर 10 हजार जीत लिए।

सात करोड़ रुपए जीतने से महज तीन कदम दूर है अंग प्रदेश का लाल, खत्म हो चुकीं हैं सभी लाइफलाइन
दो लाइफलाइन में पार किया दूसरा पड़ाव
छठे सवाल में इनमें कौन वैज्ञानिक तौर पर मछली नहीं होती है? इसमें वे उलझ गए। इधर, वे उलझे और घर में टीवी देख रहे परिवार की सांसें थम गई। लेकिन टीटीई ने हौसला नहीं छोड़ा। उन्होंने इस बार एक्सपर्ट की मदद ली। लेकिन संतुष्ट नहीं हुए। फिर सहयोगी की मदद ली। तीसरी लाइफलाइन खत्म हुई, लेकिन जवाब सही मिला और 20 हजार जीत लिए। 7वें सवाल में शीर्षासन करते हुए तस्वीर दिखाई और पूछा-किसकी तस्वीर है? सोमेश ने देश के पहले पीएम पं. जवाहरलाला नेहरू की तस्वीर पहचानी व 40 हजार जीते। एक-एक कर 9वें सवाल के जवाब देकर उन्होंने दूसरा पड़ाव भी पार कर लिया और 1.60 लाख रुपए जीत लिए। उन्होंने बिग बी को बताया कि पैसे जीतकर बड़े भाई मुकेश चौधरी के सपने के लिए म्यूजिक स्कूल खोलेंगे। बिग बी ने स्टूडियो में उनके भाई को बुलाकर सोमेश को सरप्राइज भी दिया।

25 लाख रुपए तक का सफर ऐसे तय किया
बिग बी ने 11वें सवाल में पूछा-पहली महिला सीएम कहां की थी? सोमेश ने कहा-असम। उन्होंने 6.40 लाख जीते। 12वें सवाल में फरवरी 2017 में इसरो ने एक ही रॉकेट से एक साथ कितने उपग्रह लॉन्च कर दुनिया में कीर्तिमान बनाया? इसका जवाब दे 12.50 लाख जीते। 13वें सवाल में 50:50 लाइफलाइन का सहारा लेकर 25 लाख जीत लिए।

