न्यूड फोटो देखने की चाहत में बिहार के एक जेडीयू विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट से अश्लील तस्वीर शेयर कर दी. मामला सहरसा जिले के सोनबरसा राज विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रत्नेश सदा से जुड़ा है जिन पर फेसबुक अकाउंट से एक महिला की अश्लील तस्वीर शेयर करने का आरोप लगा है. विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बनगांव थाने में आवेदन दिया गया है.
Total Downloads: 354
बनगांव के थाना अध्यक्ष सरवर आलम ने मंगलवार को बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा. किसी अन्य फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई उक्त तस्वीर को विधायक के फेसबुक अकाउंट ने 26 जुलाई की शाम शेयर किया गया था.

यह बात सामने आने पर बनगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने विधायक का पुतला फूंका. वहीं दिलखुश पासवान नामक एक व्यक्ति ने बनगांव थाने में इस सिलसिले में तहरीर दी है.

वहीं विधायक ने ऐसा कोई भी पोस्ट साझा करने की बात से इनकार किया है. विधायक का कहना है कि किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक करके ऐसी हरकत की है

