बिहपुर विधायक वर्षारानी ने बुधवार को प्रखंड के कई गावों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विक्रमपुर और राईनटोला में लोगों ने 200 केवीए के ट्रांसफार्मर लगवाने और सामुदायिक भवन बनवाने की माग की। बिहपुर वार्ड नम्बर नौ में सड़क पर जलजमाव के स्थाई समाधान की मांग की।
Total Downloads: 347
झडापुर नाई टोला में सड़क व जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मोईन राईन,नंदु यादव,अलखनिरंजन पासवान,महमूद गजनवी, सतीश यादव, कैलू यादव आदि मौजूद थे। नारायणपुर प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को विधायक वर्षारानी ने विवाह भवन का शिलान्यास किया।


जेई नीलकमल सिंह ने बताया कि लगभग 30 लाख की लागत से विवाह भवन बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि 2019 तक कृष्ण मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर नंन्दु यादव, मुखिया नरेंद्र कुमार, मुखिया ईशो यादव, अशोक यादव, पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

