नारायणपुर : नारायणपुर के कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित 10 दिवसीय मेले के 9वें दिन आयोजित दंगल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में शामिल हुए जिसमे प्रथम पुरस्कार विजेता भोला पहलवान नारायणपुर द्वितीय पुरस्कार विजेता चंदन पहलवान गोलहु तृतीय पुरस्कार विजेता रोहित पहलवान धोविनिया को पुरस्कार वितरण किया साथ ही सभा को संबोधित किया जिसमें कमिटी के लोगो द्वारा कई मांगों को रखा गया.

जिसमे माननीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी के द्वारा मंदिर के प्रांगण में जल्द ही विवाह भवन निर्माण कराने की घोषणा की साथ ही कहा कि एक महीना के अंदर विवाह भवन का शिलान्यास किया जाएगा.

मौके पर भगलपुर के राजद जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपति यादव, नारायणपुर प्रखंड के प्रमुख मंटू यादव, नारायणपुर के मुखिया भूपेंद्र यादव, खगड़िया जिला राजद के राजकुमार यादव, चेतन परदेसी, इरसाद फतेहपुरी, गोपाल यादव, गुड्डू यादव गौतम यादव साथ ही कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *