छोटी खंजरपुर के पांडव सदन (बड़गाछ चौक) में रहनेवाले पवन कुमार नामक छात्र के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। पवन कटिहार जिला अंतर्गत फलका थाना क्षेत्र के भंगहा, पोठिया के प्रकाश शर्मा के पुत्र हैं।

मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के पीछे लड़की या आपसी गुटबाजी की संभावना व्यक्त की जा रही है। चेहरे व शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। बरारी पुलिस ने युवक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक खतरे के निशान से बाहर है। लॉज में रहनेवाले छात्रों ने बताया शाम पांच बजे के करीब की घटना है।

कोचिंग से वापस लौटने के दौरान किसी ने लॉज के पास ही फोन पर बुलाकर दौड़ा-दौड़ाकर मापीट की। पवन के पास से मोबाइल व पर्स भी छीन लिया है। घटना की सूचना मिलने पर घर से माता-पिता व दादी पहुंची हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह टीएनबी कॉलेज में बीए में पढ़ाई करता है। यहां बीते पांच-छह साल से रहकर पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *