फेसबुक पर चैटिंग करते करते दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला और बात शादी तक पहुंच गई. फेसबुक प्यार के चक्कर में मुंबई के रत्नागिरी से एक विवाहिता मोतिहारी पहुंच गई. लेकिन मोतिहारी पहुंचने के बाद उसे जब लड़के की हकीकत पता चली तो उसका प्यार का भूत उतर गया.
Total Downloads: 354
इधर आरुषि के रत्नागिरी से अचानक गायब हो जाने के बाद उसके पति ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.तो मामले की जांच करते हुए पुलिस मोतिहारी पहुंची और विवाहिता को पचपकड़ी थाना क्षेत्र से बरामद किया. हालांकि, छापेमारी के दौरान उसका आशिक फरार हो गया. बरामद विवाहिता आरुषि मोरे रत्नागिरी की रहने वाली है और दो बच्चे की मां भी है.


आरुषि का कहना है कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता था. इस कारण फेसबुक पर एक्टिव आरुषि की रामनाथ से फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई. जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लिहाजा, विगत छः अगस्त को आरूषि अपने बाल-बच्चा और पति को छोड़कर मोतिहारी पहुच गई. जहां रामनाथ के साथ शादी करके उसके घर पर आ गई. लेकिन जब उसे रामनाथ के आर्थिक हालात और हैसियत का पता चला. तब उसे इस प्यार पर अपसोस भी होने लगा. फिलहाल मुंबई पुलिस आरुषि को अपने साथ ले आई.

