नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के मकंदपुर निवासी कवि एवं साहित्यकर नवगछिया स्थित मदन अहल्या महिला महाविद्याल के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ छेदी साह का निधन शुक्रवार की रात्रि 8.30 बजे अपने पैतृक आवास पर हो गया. परिजनों ने बताया कि सुबह से वो बिल्कुल ठीक थे रात्रि में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उनका निधन हो गया.
Total Downloads: 79
प्रो डॉ छेदी साह नवगछिया के मदन महिला महाविद्यालय हिंदी साहित्य के शिक्षक के रूप में वर्षो तक सेवा दी थी. कुछ वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे. उनके निधन से इलाके में शोक का माहौल है.


उनके निधन पर अंगिका के प्रथम ध्वनि वैज्ञानिक डॉक्टर रमेश मोहन शर्मा आत्मविश्वास, कवि श्रवण बिहारी, कवि विनय कुमार दर्शन, मनोज कुमार माही, ब्रम्हदेव ब्रह्म, अनिल कुमार बेकार, कवि गुलशन कुमार आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि डॉक्टर साहब का अकस्मात चले जाना नवगछिया के आंचलिक साहित्य हिंदी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है जिसे आगामी भविष्य में कभी पूरा नहीं किया जा सकता है.

